केरल निकाय चुनाव: वोटर लिस्‍ट में नहीं था मुख्य निर्वाचन अधिकारी का नाम, नहीं डाल पाए वोट

नई दिल्‍ली। केरल में स्‍थानीय निकाय चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान समाप्‍त हो गया। इस दौरान केरल के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी टेका राम मीणा ने वोट देने का मौका गंवा दिया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उनका नाम ही वोटर लिस्‍ट में नहीं था। जानकारी के मुताबिक मीणा तिरुवनंतपुरम शहर में रहते हैं। वो जिस अपार्टमेंट में रहते हैं वहां और भी वरिष्‍ठ अधिकारी रहते हैं और उन लोगों का नाम भी वोटर लिस्‍ट से गायब था।

KERala

उन्‍होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गई सूची में, हमारे नाम नहीं हैं"। मीणा ने कहा कि उन्‍हें सोमवार को ही पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्‍ट में नहीं है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के नाम भी लिस्‍ट में नहीं थे। मीणा को 2016 के विधानसभा चुनावों के बाद तैयार की गई संशोधित मतदाता सूची में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि राज्य के पांच दक्षिणी जिलों में होने वाले पहले चरण के चुनाव में 24,584 उम्मीदवारों का भविष्य तय होना है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा और इडुक्की जिले में आज मतदान हुआ। पांच जिलों में, 11,225 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+