केरल में ऑटो रिक्शा चालक की लगी 25 करोड़ रुपए की लॉटरी, 22 साल से खरीद रहा था टिकट
तिरुवनंतपुरम, सितंबर 18। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक ऑटो रिक्शा चालक एक दिन के अंदर ही करोड़पति बन गया है। दरअसल, रविवार को ओणम बम्पर लॉटरी 2021 का परिणाम घोषित किया गया, जो श्रीकार्यम के रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक अनूप ने जीत लिया है। अनूप ने 25 करोड़ रुपए की ओणम बम्पर लॉटरी जीत ली है। अनूप ने 75 हजार रुपए में लॉटरी का यह टिकट शनिवार को ही खरीदा था।

एक दिन पहले ही किया था लोन के लिए अप्लाई
आपको बता दें कि अनूप ने एक दिन पहले ही लोन के लिए आवेदन किया था और उसे 3 लाख रुपए का अप्रूवल भी मिल गया था, लेकिन लॉटरी निकलने के बाद अब उन्होंने बैंक को यह कह दिया है कि उन्हें अब लोन की जरूरत नहीं है। लॉटरी निकलने से पहले अनूप मलेशिया जाकर शेफ बनने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी एकदम से करवट लेने वाली है।

22 साल से लॉटरी खरीद रहे हैं अनूप
आपको बता दें कि अनूप ने लॉटरी का दूसरा टिकट खरीदा था, पहला टिकट उनका निकला नहीं था। दूसरे टिकट में वो विजेता निकल गए। लॉटरी जीतने के बाद अनूप ने बताया कि वो अब मलेशिया नहीं जाएंगे, बल्कि इन पैसों से यहीं कोई काम शुरू करेंगे। अनूप ने बताया है कि वो पिछले 22 सालों से लॉटरी खरीद रहे हैं और 100 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की राशि जीत चुके हैं।

लॉटरी निकलने के बाद मुझे विश्वास ही नहीं हुआ- अनूप
लॉटरी जीतने के बाद अनूप की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें जीतने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी और इसीलिए मैं टीवी पर लॉटरी का रिजल्ट भी नहीं देख रहा था। हालांकि जब मैंने अपना फोन चेक किया तो मैंने देखा कि मैं जीत गया और मुझे विश्वास नहीं हुआ और अपनी पत्नी को दिखाया। उसने पुष्टि की कि यह जीतने वाला नंबर था।" हालांकि इसके बाद भी अनूप को यह संतुष्टि नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लॉटरी की टिकट बेचने वाली महिला से कंफर्म किया।

25 करोड़ में से करीब 10 करोड़ रुपए कटेगा टैक्स
आपको बता दें कि 25 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद अनूप को पूरा पैसा नहीं मिलेगा। इसमें से कई प्रकार के टैक्स कटने के बाद उन्हें 15 करोड़ के आसपास ही मिल पाएंगे। जब अनूप से पूछा गया कि वो इस रकम का क्या करेंगे तो उन्होंने बताया कि वो सबसे पहले अपने परिवार के लिए एक घर लेंगे और जो कर्जा उनका उपर है वो चुकता करेंगे। इसके अलावा अनूप ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों की मदद करेंगे और कुछ पैसा चैरिटी के लिए भी देंगे। साथ ही वो केरल में होटल का काम शुरू करेंगे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications