Kalamassery Seat Battle: LDF के पी राजीव के सामने UDF के गफूर की चुनौती, दोनों दिग्गज हैं दमदार कैंडिडेट
Kalamassery Seat Battle: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कलामास्सेरी सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक हो गया है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के वरिष्ठ नेता पी राजीव अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ओर से अब्दुल गफूर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। यह सीट प्रदेश की दोनों प्रमुख गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।
यह सीट एर्नाकुलम जिले में आती है और औद्योगिक व शहरी मतदाताओं का मिश्रण होने के कारण राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। इस बार दोनों गठबंधनों ने इसे प्रतिष्ठा की सीट बना दिया है। लेफ्ट फ्रंट के सामने सीट बचाने की चुनौती है जबकि यूडीएफ यहां अपने पैर मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

P Rajeev Profile: केरल सरकार के मंत्री की साख दांव पर
पी राजीव CPI(M) के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और वर्तमान में केरल सरकार में उद्योग मंत्री हैं। वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं और अपने प्रशासनिक अनुभव व औद्योगिक विकास पर फोकस के लिए जाने जाते हैं। कलामास्सेरी में उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया है। LDF को उम्मीद है कि उनके कामकाज और साफ छवि का फायदा चुनाव में मिलेगा।
UDF ने सीनियर लीडर Gafoor पर जताया भरोसा
वीई अब्दुल गफूर कांग्रेस के अनुभवी नेता हैं और इस सीट से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। वे जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं और अल्पसंख्यक समुदायों में उनकी अच्छी पैठ है। UDF इस बार उन्हें मजबूत दावेदार मान रही है, जो LDF के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी का फायदा उठा सकते हैं।
Kalamassery Seat Battle: 9 अप्रैल को होगा मतदान
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान एक ही चरण में होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होंग़े और 4 मई को नतीजे आएंगे। कलामास्सेरी सीट पर मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यहां विकास बनाम स्थानीय मुद्दों की लड़ाई देखने को मिल रही है। एक तरफ पी राजीव अपने विकास कार्यों के दम पर जीत दोहराने की कोशिश में हैं, तो दूसरी ओर गफूर जनता के बीच जाकर बदलाव का संदेश दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट का परिणाम एर्नाकुलम जिले के साथ-साथ पूरे केरल की राजनीति पर असर डाल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications