केरल: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर राहुल गांधी का हमला, 'सरकार चलाने के लिए जबरन वसूला जा रहा पैसा'
कोची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली मोदी सरकार पर ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अपनी नाकाम कोशिशों और सरकार चलाने के लिए गरीब आदमी के जेब से जबरन पैसा निकाल रही है। राहुल गांधी ने यह बयान स्वायत्त महिला कॉलेज सेंट टेरेसा की छात्राओं के साथ बातचीत करने के दौरान दिया। उन्होंने अर्थव्यवस्था के पतन के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करने केरल पहुंचा राहुल गांधी ने कहा कि समस्या कुछ और वक्तत तक जारी रहेगी, क्योंकि कुप्रबंधन काफी ज्यादा और गहरा है। लोगों के हाथों में अधिक पैसा डालना संकट से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है लेकिन सरकार सुन नहीं रही है, वो तो बोलते हैं 'अधिक उत्पादन करो'। उन्होंने आगे कहा, हमारा मानना है कि उपभोग शुरू कर के अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू किया जा सकता है। लोगों के पास पैसा आएगा तो वह उसे खर्च करेंगे और चीजों को खरीदना शुरू करेंगे।
Recommended Video
गरीबों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही केंद्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर सवाल दागा। उन्होंने कहा, नोटबंदी और जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था को बहुत क्षति पहुंची है, जो पहले ही कमजोर थी। इसके बाद कोरोना वायरस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ढह गई। सरकार के पास अब पैसा नहीं है क्योंकि अर्थव्यवस्था नहीं चल रही है। वे कर उत्पन्न करने में सक्षम नहीं हैं, वे धन उत्पन्न करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए पेट्रोल और डीजल से वे अब जबरन आपकी जेब से पैसा ले रहे हैं ताकि सरकार चलाई जा सके।
यह भी पढ़ें: केरल में छात्रों से बोले राहुल गांधी, युवाओं के लिए नौकरी करना एक सपना हो गया है, फेल हो गई है मोदी सरकार












Click it and Unblock the Notifications