केरल चुनाव से पहले 'संकट' में कांग्रेस, राहुल के संसदीय क्षेत्र वायनाड में 4 बड़े नेताओं का इस्तीफा
तिरुवनन्तपुरम: केरल में चुनावी शंखनाद के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां जमकर प्रचार किया। लोगों से सीधी बातचीत के अलावा मछुआरों के साथ समुद्र में गोते भी लगाए। हर वो काम किया जिससे वहां की जनता से सीधे जुड़ सके, लेकिन केरल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने एक नया संकट आ गया है। राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 4 बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Recommended Video
राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य केके विश्वनाथन, केपीसीसी सचिव एमएस विश्वनाथन, डीसीसी महासचिव पीके अनिल कुमार और महिला कांग्रेस नेता सुजाया वेणुगोपाल ने असंतोष के चलते एक सप्ताह में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एमएस विश्वनाथन ने कहा कि वह जिले में कांग्रेस के नेतृत्व की विफलता और KPCC नेतृत्व द्वारा उपेक्षा के कारण पार्टी से इस्तीफा दे रहे थे।
इस दौरान एमएस विश्वनाथन ने कहा, 'केपीसीसी नेतृत्व की उपेक्षा और जिला कांग्रेस कमेटी की विफलता के कारण, मैं केपीसीसी सचिव पद और पार्टी से प्राथमिक सदस्यता के रूप में इस्तीफा दे रहा हूं।' विश्वनाथन ने आरोप लगाया कि पार्टी वायनाड में तीन सदस्यीय टीम की ओर से चलाई जा रही है। वहीं डीसीसी महासचिव पीके अनिल कुमार औपचारिक रूप से लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) में शामिल हो गए है।
वायनाड में कांग्रेस के सामने खड़े हुए इस संकट से निकलने के लिए के सुधाकरन सहित वरिष्ठ नेताओं की एक टीम लगाई गई है। सुधाकरन स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को वायनाड के डीसीसी कार्यालय पहुंचे। आपको बता दें कि केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जिसके परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications