केरल में 11 अगस्त तक रेड अलर्ट, भारी बारिश से इडुक्की में भूस्खलन, 9 की मौत

नई दिल्ली। भारी बारिश ने केरल में आफत पैदा कर दी है, केरलके कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई तो वहीं इडुक्की जिले में एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड समेत पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज से लेकर 11 अगस्त तक यहां भारी से भारी बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Kerala Flood: Idukki Landslide में 7 की मौत, CM P Vijayan ने वायुसेना से मांगी मदद | वनइंडिया हिंदी
     इडुक्की में लैंड स्लाइड, 5 की मौत

    इडुक्की में लैंड स्लाइड, 5 की मौत

    केरल के इडुक्की में लैंड स्लाइड की घटना में के बाद बचाए गए 10 लोगों को मुन्नार के टाटा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि इस बारे में बात करते हुए केरल के राजस्व मंत्री के. चंद्रसेखरण ने कहा कि वहां 4 लेबर कैंपों में 82 लोग रहते थे। यह स्पष्ट नहीं है कि भूस्खलन के समय वहां कितने लोग वहां मौजूद थे। NDRF की टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। खराब मौसम की वजह से फंसे लोगों का एयरलिफ्ट करना अभी संभव नहीं है।

    कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

    केवल केरल ही नहीं बल्कि कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, कर्नाटक में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आपात राहत के लिए तत्काल 50 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया है, बाढ़ का सबसे बड़ा खतरा राज्य के तटीय इलाकों में मंडरा रहा है।

    इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र के कोकण में भारी बारिश होगी। मराठवाड़ा में भी बारिश की चेतावनी दी गई है तो वहीं उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्से में कई जगहों पर जबकि पश्चिमी क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश हुई है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+