केरल: पलक्कड में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
केरल: सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
नई दिल्ली। केरल के पलक्कड जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा वालायर में हुआ जब 12 लोगों को लेकर जा रही ये कार एक दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सात घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications