केरल: 15वीं विधानसभा का सत्र शुरू, सीएम पिनराई विजयन और नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

केरल: सीएम पिनराई विजयन और नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

त्रिवनंतपुरम, 24 मई: केरल की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। आज मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और दूसरे नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। प्रोटम स्पीकर पीटीए रहीम ने सभी को विधायक पद की शपथ दिलाई। 20 मई को पिनराई विजयन ने दूसरे कार्यकाल के लिए केरल के मुख्यमंत्री के रूप में 20 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। सरकार गठन के चार दिन बाद आज विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है।

 Kerala 15th Legislative Assembly session CM Pinarayi Vijayan took oath as mla

कोरोना महामारी के देखते हुए विधानसभा के सत्र के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। सोमवार सुबह नौ बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, जिसके बाद विधानसभा में चुनकर आए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। केरल की कुन्नमंगलम सीट से विधायक पीटीए रहीम को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। पीटीए रहीम ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। विधानसभा के नए अध्यक्ष का चयन मंगलवार को किया जा सकता है।

20 मई को हुआ था नई सरकार का गठन

केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाल गए थे और दो मई को नतीजे आए थे। केरल चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को बहुमत मिला है। जिसके बाद लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 20 मई को 77 वर्षीय पी. विजयन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+