'वैश्विक मुद्दों पर केन्या-भारत का समान विचार', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. रुटो के सम्मान में दिया भोज
Draupadi Murmu Kenya President William Samoei Ruto: केन्या के राष्ट्रपति डॉ. विलियम समोई रुटो दिल्ली दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के प्रमुख ने कई मुद्दों पर चर्चा की। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. विलियम समोई रुटो का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं। संयुक्त राष्ट्र जैसे क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर निकटता से सहयोग करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी-20 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

वहीं, इससे पहले आज ही सूरीनाम के विदेश मंत्री अल्बर्ट आर रामदीन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu hosted a banquet in honour of Dr William Samoei Ruto, President of the Republic of Kenya, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/1yJeBVSJrR
— ANI (@ANI) December 5, 2023
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की घोषणा, नागपुर में बनेगा बोन मैरो सेंटर, डिप्टी सीएम फडणवीस ने जताई खुशी












Click it and Unblock the Notifications