राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की घोषणा, नागपुर में बनेगा बोन मैरो सेंटर, डिप्टी सीएम फडणवीस ने जताई खुशी
Nagpur News: नागपुर में सिकलसेल व थैलेसीमिया मरीजों के उपचार के लिए जल्द ही बोन मैरो सेंटर शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने यह जानकारी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में दी। इस कार्यक्रम के उद्घाटन में प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपस्थित थीं। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपती द्वारा नवनिर्मित ऐसा डॉ. शकुंतला गोखले मेमोरियल हॉल, विशेष डाक तिकट, कॉफी टेबल बुक और स्मारिका का भी विमोचन किया गया।जीएमसी नागपूर ने देश को कई प्रतिष्ठित डॉक्टर दिए हैं। जिन्होंने नागपुर व भारत का नाम रोशन किया। इस संस्थान के माध्यम से करोड़ों लोगों को बेहतरीन स्वास्थ सेवा मिली है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने जीएमसी और IGMC, नागपुर जैसे संस्थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए कुल ₹950 करोड़ की निधि आवंटित की है। जिसके तहत ऑपरेशन थिएटर, नई इमारतें, कैंसर इंस्टीट्यूट, खेल के मैदान इत्यादि सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए मेडिकल सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने की दिशा में महायुति सरकार काम कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतरीन मेडिकल सेवा बिना किसी कठिनाई के पहुंचाई जा सकें।
फडणवीस ने साथ में जोड़ा कि मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर जीएमसी, उसकी पूरी टीम और संस्थान से उत्तीर्ण हुए प्रत्येक डॉक्टर को बधाई देता हूं और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में सफलता की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications