'मैं केजरीवाल की धर्म पत्नी', उदास चेहरा, लड़खड़ाती आवाज लिए सामने आईं सुनिता, सुनाया जेल में बंद पति का संदेश

Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में जाने के बाद पहली बार उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल सामने आई हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल ने 23 मार्च की सुबह 10 बजे एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में सुनिता केजरीवाल जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का जनता के लिए भेजा गया संदेश सुनाती दिख रही हैं।

Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal

पति केजरीवाल की कुर्सी पर बैठकर सुनिता केजरीवाल ने जारी किया वीडियो संदेश

सुनिता केजरीवाल वीडियो में उदास चेहरा लिए लड़खड़ाती आवाज में जेल में बंद अपने पति के संदेश को सुनाती दिख रही हैं। इतना ही वीडियो सुनिता केजरीवाल उसी कुर्सी पर बैठकर जनता को संबोधित कर रही हैं, जहां उनके पति केजरीवाल बैठकर जनता के लिए संबोधन देते हैं।

Recommended Video

    'मैं केजरीवाल की धर्म पत्नी', उदास चेहरा, लड़खड़ाती आवाज लिए सामने आईं सुनिता

    जेल में बंज केजरीवाल बोले- 'BJP वालों से नफरत नहीं करनी है...'

    सुनिता केजरीवाल ने कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश दिया है कि, ''ऐसी सलाखे नहीं जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सके। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। आपका भाई और आपका बेटा लोहे का बना है।'' सुनिता केजरीवाल ने यह भी कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी वालों से नफरत नहीं करने का भी संदेश दिया है।

    Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal

    सुनिता केजरीवाल बोलीं, 'मैं अरविंद केजरीवाल की धर्म पत्नी हूं...'

    सुनिता केजरीवाल वीडियो में कहती हैं, ''मैं अरविंद केजरीवाल की धर्म पत्नी हूं...। आपके भाई और आपके बेटे अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए संदेश भेजा है। उन्होंने (केजरीवाल) कहा है...

    'मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं अंदर रहूं या बाहर...हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समपर्ति है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर मेरा जीवन ही संघर्ष के लिए हुआ है। आज तक मैंने बहुत संघर्ष किए हैं, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं, इसलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है। आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है। पिछले जन्म मैंने जरूर कोई पूण्य का काम किए होंगे, जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें मिलकर फिर से भारत को महान बनाना है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली और नंबर-1 देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत रहकर, इन शक्तियों को पहचाना है, इन शक्तियों को हराना है। भारत में ही ऐसे कई लोग हैं, जो देशभक्त हैं, जो भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, इन ताकतों के साथ जुड़ना है और इन्हें और मजबूत बनाना है। दिल्ली की मेरी मां-बहनें सोच रही होंगी, केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं अब हजार रुयया मिलेगा या नहीं, मेरी सभी माताओं और बहनों से अपील है कि अपने भाई और बेटे पर भरोसा रखो, ऐसी सलाखे नहीं जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सके। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि, केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और पूरा नहीं किया है। आपका भाई और आपका बेटा लोहे का बना है। बहुत मजबूत है, बस एक विनती है, एक बार मंदिर जरूर जाना और भगवान से मेरे लिए आर्शीवाद मांगना। करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं, यही मेरी ताकत है। आम आदमी पार्टी, के सभी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने से समाज सेवा और लोक सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए...और इस वजह से बीजेपी से भी नफरत नहीं करनी है। वे सब हमारे भाई-बहन हैं। मैं जल्द लौटकर आऊंगा, आपका अपना अरविंद...।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+