चोर को नोटबंदी का शिकार बताकर बुरे फंसे केजरीवाल, सोशल मीडिया पर फिर उड़ा मजाक
चोर को नोटबंदी का शिकार बताकर बुरे फंसे केजरीवाल, सोशल मीडिया पर लोग खूब उड़ा रहे हैं मजाक।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने कामों के बजाए सोशल मीडिया पर कमेंट और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने की वजह से चर्चा में बनें रहते हैं। नोटबंदी का विरोध कर रहे केजरीवाल ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल इसे लेकर पीएम को घेरने का एक मौका नहीं छोड़ते, लेकिन इस बार पीएम मोदी को घेरने के चक्कर में वो अपना ही मजाक बना बैठे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को तगड़ा झटका, पार्टी के दो सदस्य AAP के साथ

केजरीवाल की पहली गलती
दरअसल पीएम पर ऊंगली उठाने की कोशिश में लगे केजरीवाल ने भ्रम फैलाने वाले दो रीट्वीट्स किए हैं। दोनों ही ट्विट झूठे थे, जिसे उन्होंने बिना जांचे-परखे रिट्वीट कर दिया। पहला मामला मध्य प्रदेश का है, जहां बैंक में चोरी के मकसद से घुसे एक चोर ने पकड़े जाने के डर से बैंक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चोर के इस अपराध को केजरीवाल ने नोटबंदी से जोड़ते हुए रिट्वीट किया।उन्होंने लिखा, मोदी जी ये देखिए, अब तो इस देश के लोगों पर रहम कीजिए। आखिर क्या दुश्मनी है जनता से। गरीब की इतनी हाय मत लीजिये। अरविंद केजरीवाल बोले, नोट नहीं पीएम बदलो
क्या है सच्चाई
केजरीवाल ने जिसे नोटबंदी का शिकार बताया उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली। जांच रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के सतना जिले के बेला गांव के इलाहाबाद बैंक के ब्रांच में चोरी करने की नीयत से घुसे इस चोर ने पकड़े जाने के डर से बैंक के अंदर ही कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी इस बात का खुलासा हुआ है। चोर बैंक का शटर काटकर बैंक में घुसा था और बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास करते हुए कैमरे में कैद हो गया। तिजोरी तोड़ने के दौरान जैसे ही बैंक का अलार्म बजा, उसने पकड़े जाने के डर से गमछे से फांसी लगा ली।
केजरीवाल की दूसरी गलती
केजरीवाली ने दूसरी गलती कानपुर ट्रेन हादसे को लेकर की। उन्होंने कानपुर ट्रेन हादसे के बारे में एक ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा, लगता है मोदी जी सबकी जान लेकर ही रहेंगे। इस ट्वीट में जो तस्वीर थी वो सीरियाई बच्चों की थी जिसे उन्होंने हादसे में घायल बच्चों का बताते हुए शेयर किया।केजरीवाल की इन गलतियों के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं।
किसी ने उड़ाया मजाक तो कोई नाराज
केजरीवाल के इन झूठे अफवाहों के बाद लोगों ने जहां उनका मजाक उड़ाया, वहीं लोग ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। किसी ने उन्हें सोनम गुप्ता की बेवफाई सीरीज से जोड़ दिया तो किसी ने मध्यप्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications