नवजोत सिंह सिद्धू को तगड़ा झटका, पार्टी के दो सदस्य AAP के साथ
सिद्धू की अगुवाई वाले आवाज़-ए-पंजाब के अहम नेता बैंस बंधु सिद्धू से किनारा चुके हैं।
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की नई-नवेली राजनीति पार्टी आवाज ए पंजाब में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जी हां सिद्धू की अगुवाई वाले आवाज़-ए-पंजाब के अहम नेता बैंस बंधु सिद्धू से किनारा चुके हैं। रविवार को हुए बैठक के बाद जो खबर सामने आ रही है वो ये है कि बैंस बंधु अब आम आदमी पार्टी के साथ जा रहे हैं।

हालांकि वो पार्टी में शामिल नहीं होंगे लेकिन आप उनके साथ गठबंधन करके लुधियाना की वो दो सीटें उनके लिए छोड़ेगी जिसपर वो लड़ते और जीतते आए हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज इस बात की औपचारिक घोषणा हो सकती है।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू, परगट सिंह और बैंस बंधु ने मिलकर आवाज़-ए-पंजाब नाम का मंच बनाया था जिसके दो अहम सदस्य - आत्म नगर से निर्दलीय विधायक सिमरजीत बैंस और उनके बड़े भाई बलविंदर बैंस जो लुधियाना दक्षिण से निर्दलीय विधायक हैं, दोनों आम आदमी पार्टी के साथ जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications