केजरीवाल बोले- नई सैन्य भर्ती युवाओं और देश के लिए हानिकारक, अग्निपथ योजना की समीक्षा करे केंद्र
नई दिल्ली, 24 जून: केन्द्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए लागू की गई अग्निपथ योजना का देश भर में विरोध प्रदर्शन हुआ और बसों, ट्रेनों और लोगों की प्राइवेट संपत्तियों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया था। हालांकि केंद्र सरकार इस योजना को वापस लेने के मूड में बिलकुल नजर नहीं आ रही है। वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मोदी सरकार से अग्निपथ योजना की समीक्षा करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही कहा कि ये नई सैन्य भर्ती पुलिस युवाओं और देश के लिए हानिकारक है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में सीएम केजरीवाल ने कहा "अग्निपथ योजना हमारे युवाओं और देश के लिए हानिकारक है। चार साल की सेना की नौकरी के बाद ये युवा कहां जाएंगे। उनको पेंशन भी नहीं मिलगी। इसलिए मुझे लगता है कि इस योजना की पहले केंद्र सरकार को समीक्षा करना चाहिए।
बता दें 14 जून को केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लॉन्च की थी जिसमें 17.5 से 21 वर्ष के बीच के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किया जाना है। चार साल बाद उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति होगी। अधिकांश बिना ग्रेच्युटी और पेंशन नहीं दी जाएगी। इस योजना की घोषणा होते ही राज्यों में विरोध प्रदर्शन भड़क गया। इस सबके बीच केजरीवाल की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications