केजरीवाल के बयान से खुश बिजनेस कम्यूनिटी

कभी केजरीवाल से मिलने वाले नरेंद्र मोदी अब उनकी पसंद बन गए हैं। केजरीवाल ने माना कि अगर कोई उनके सिर पर बंदूक रख दे और पूछे कि वह मयावती और नरेंद्र मोदी दोनों में से किसको प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहेंगे तो उनकी पसंद मजबूरी में मोदी ही होंगे।
एक मशहूर न्यूज पेपर की रिपोर्ट में गुरुवार को आई इस खबर से देश में पॉलिटिकल ड्रामे में एक नया सीन जुड़ गया। केजरीवाल ने यह बात मुंबई में अपने दौरे के बाद वित्त बाजार के प्रतिनिधियों के साथ एक करीबी बातचीत के दौरान कही।
उनके इस बयान को कई लोगों ने बिजनेस कम्यूनिटी को आप पार्टी की ओर आकर्षित करने का जरीया करार दिया है तो वहीं बिजनेस कम्यूनिटी का मानना है कि यह बयान केजरीवाल की ईमानदारी को दर्शाता है।
केजरीवाल ने गुजरात अंबुजा सीमेंट के पूर्व प्रबंध निदेशक, संस्थापक और अब आईकैन एडवाइजर्स के सीईओ अनिल सिंघवी की ओर से पूछे एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
केजरीवाल ने कहा लोकसभा चुनावों के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत मिलना मुश्किल
सिंघवी के मुताबिक इनवेस्टर्स के साथ पहली मुलाकात के दौरान केजरीवाल इस बात पर कायम रहे कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद देश की केंद्र सरकार के लिए किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।
उनकी इस राय के बाद उनसे मायावती और मोदी दोनों में से प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इससे जुड़ा सवाल पूछा गया।
सिंघवी की मानें तो शुरुआत में केजरीवाल लगातार कहते रहे कि वह इन दोनों में से किसी को भी चुनना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन जब सिंघवी की ओर से बार-बार पूछा जाता रहा कि देश को एक प्रधानमंत्री की जरूरत है।
ऐसे में अगर उन्हें किसी एक को चुनना पड़े तो वह किसे चुनेंगे। केजरीवाल ने तब मोदी का नाम लिया। हालांकि इस दौरान केजरीवाल ने अपनी पसंद के पीछे कोई भी वजह नहीं बताई।












Click it and Unblock the Notifications