दुनिया के महान नेताओं की लिस्ट से मोदी OUT केजरीवाल IN
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अब आम नहीं रहे। केजरीवाल का नाम दुनिया के महान नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गया है। खास बात ये कि वो अकेले भारतीय हैं जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। जानी-मानी बिजनेस मैगजीन 'फॉर्च्यून' ने दुनिया भर के 50 महान नेताओं की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में केजरीवाल भी शामिल हैं। इस सूची में पहला नबंर अमेजॉन के जेफ बेजोस का है।

सबसे अहम बात ये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस लिस्ट से बार हो गए हैं। इससे पहले वो इस सूची में पांचवें नबंर पर थे, लेकिन अब उन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीं केजरीवाल को 42वां नबंर मिला है। दिल्ली की प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ऑड इवन फॉर्मूला लाने के कारण उन्हें चुना गया है।
मैगजीन ने उन्हें लिखा है कि इस लिस्ट को लागू करने से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के लिए जोखिम भरा कदम उठाया, लेकिन दिल्ली की सड़कों से भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक साहसिक कदम रहा। आपको बता दें कि मैगजीन तीन मानदंडों के तहत लोगों का चुनाव करती है। पहला व्यक्ति के नाम कोई न कोई नई उपलब्धि होनी चाहिए। दूसरा व्यक्ति की पुरानी ख्याति पर कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शख्स में नया बदलाव लाने का हुनर होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications