दिल्‍ली के युवाओं की पहली पसंद शीला नहीं केजरीवाल हैं: सर्वे

Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही मतदाताओं का रूझान अब दिखने लगा है, जिसमें दिल्‍ली के युवा मतदाता शीला दीक्षित की जगह अरविंद केजरीवाल को अगले मुख्‍यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। जी हां, एबीपी न्‍यूज-नीलसन द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार शीला दीक्षित और विजय गोयल को 27-27 फीसदी लोगों का समर्थन मिला तो केजरीवाल के पक्ष में 32 फीसदी लोग हैं।

सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक 28 सीटें, कांग्रेस को 22 और आम आदमी पार्टी को 18 सीटें मिलेंगी। यह भाजपा के लिए एक अच्‍छी खबर है कि केजरीवाल की 'आप' कांग्रेस के 15 फीसदी वोट को अपने पक्ष में ला रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा की तरफ से मुख्‍यमंत्री पद का कोई बड़ा नाम न होने के कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विजय गोयल आम जनता के बीच लोकप्रिय नहीं हैं।

अगर 2008 के चुनावों के आंकड़े देखें तो कांग्रेस को 43 और भाजपा को 22 सीटें मिली थी। वहीं बसपा को दो, लोकजनशक्ति पार्टी को एक और अन्‍य को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था। जबकि 2013 में आम आदमी पार्टी को 18 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि कुछ समय पहले 'आप' के द्वारा 8 सीटों पर ही जीत की उम्‍मीद की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+