पांचवे राज्य में खुला आम आदमी पार्टी का खाता, खुशी से गदगद केजरीवाल ने दी बधाई
Jammu Kashmir Chunav Results: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जम्मू-कश्मीर में आप ने अपना खाता खोल लिया है। डोडा विधानसभा से आप प्रत्याशी मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को हराकर जीत दर्ज कर ली।
पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई
आप उम्मीदवार की जीत से आम आदमी पार्टी के नेता बेहद खुश हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डोडा से आप की जीत पर मेहराज मलिक को बधाई दी है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा-डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।

आतिशी ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि डोडा विधानसभा में जीत के साथ जम्मू-कश्मीर में भी अरविंद केजरीवाल की क्रांति पहुंच गई है। इस शानदार जीत के लिए बधाइयां मेहराज मलिक जी।
इन्कलाब जिंदाबाद
पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस अवसर पर आप प्रत्याशी को शुभकामनाएं दी। सीएम मान ने लिखा- जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक जी को उनकी शानदार जीत के लिए बहुत बहुत मुबारकबाद। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है...अब देश के पांच राज्यों में 'आप' के विधायक हैं.. पूरी लीडरशिप और कार्यकर्ताओं को भी बहुत बहुत बधाई। इन्कलाब जिंदाबाद।
पाँच राज्यों की विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी की एंट्री
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बधाई देते हुए लिखा- बहुत बहुत बधाई मेहराज़ भाई मेहराज। आपकी इस जीत से अब पाँच राज्यों की विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। साथ ही जम्मू कश्मीर के प्रभारी इमरान हुसैन को भी बहुत-बहुत बधाई।
डोडा में मौजूद रहे सांसद संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह डोडा में ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की डोडा सीट से भाई मेहराज मलिक की ऐतिहासिक जीत दिल से मुबारकबाद। कश्मीर में भी इंक़लाब का आग़ाज़। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में देश भर में आगे बढ़ रही है ईमानदारी की राजनीति। जनसैलाब ने उसी समय जीत तय कर दी थी आज उसका ऐलान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications