'केदारनाथ' पर बैन की मांग करने वाली याचिका खारिज, गुजरात HC ने बताया इसे पब्लिसिटी स्टंट
गांधीनगर। सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' को गुजरात हाईकोर्ट से राहत मिल गई है, कोर्ट ने फिल्म को बैन करने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने PIL को याचिकाकर्ता की तरफ से पब्लिसिटी स्टंट बताया है और साथ ही 5000 हजार रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए एस दवे और न्यायमूर्ति बिरेन वैष्णव की खंडपीठ ने जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें 'हिन्दुओं की भावनाओं' को आहत करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की गई थी।

'केदारनाथ' पर बैन की मांग करने वाली याचिका खारिज
आपको बता दें, फिल्म को देशभर में 7 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है, इसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है, हालांकि फिल्म को लेकर उत्तराखंड में बवाल जारी है, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग के बीच उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को चार सदस्यीय टीम का गठन किया है जो कि इस फिल्म को लेकर हो रहे विवाद की जांच करेंगे।

फिल्म लव-जिहाद को बढ़ावा देती है!
इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की गई है, ये याचिका दायर की है गढ़वाल के समाजसेवी स्वामी दर्शन भारती और बदरीनाथ धाम के हरिकिशन किमोठी ने, जिन्होंने फिल्म निर्माता पर आरोप लगाया कि भगवान केदारनाथ का अपमान करते हुए विदेशी मदद से फिल्म बनाई गई है। यह फिल्म हिंदुओं व पहाड़ की आस्था के साथ भद्दा मजाक है। यह फिल्म लव-जिहाद को बढ़ावा देती है, फिल्म में दिखाया गया है कि केदारनाथ में सैकड़ों साल से मुस्लिम रहते हैं और मंदिर में नमाज पढ़ रहे हैं, जबकि मंदिर या उसके आसपास एक भी मुस्लिम परिवार या व्यक्ति नहीं रहता है।

लिपलॉक सीन भी विवाद की वजह
फिल्म 'केदारनाथ' में उत्तराखंड की त्रासदी को दिखााया गया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। फिल्म के गानों पर भी लोगों को आपत्ति है, फिल्म में एक लिपलॉक सीन भी विवाद की वजह बना है।

हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम-कहानी
अभिषेक कपूर निर्देशित यह फिल्म बाढ़ में फंसी एक हिंदू श्रद्धालु को एक मुस्लिम द्वारा बचाए जाने के बाद दोनों के बीच पनपे प्यार की कहानी है, इसलिए पुरोहितों ने कहा है कि ये फिल्म लव-जिहाद को बढ़ावा दे रही है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications