Kedarnath Chopper Crash: एक दिन पहले पायलट का पत्नी को मैसेज- मेरी बेटी का ध्यान रखना
Kedarnath Chopper Crash से एक दिन पहले पायलट ने पत्नी को मैसेज दिया था कि बेटी का ध्यान रखना। Kedarnath Chopper Crash pilot Anil Singh to wife Take Care Of Daughter
Kedarnath Chopper Crash से एक दिन पहले पायलट अनिल सिंह अपनी बेटी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। केदारनाथ चॉपर के पायलट अनिल ने हादसे से एक दिन पहले पत्नी को मैसेज दिया था कि बेटी का ध्यान रखना। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि "मेरी बेटी का ख्याल रखना। वह अस्वस्थ है" ये संदेश उस पायलट के हैं जो केदारनाथ में हेलीकॉप्टर लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौट सका।
Recommended Video

जान गंवाने वाले पायलट अनिल सिंह के अंतिम शब्द
Kedarnath Chopper Crash में अपनी जान गंवाने वाले पायलट अनिल सिंह के अंतिम शब्द पर एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया, पायलट ने छह तीर्थयात्रियों के साथ चिरनिद्रा में सो जाने से एक दिन पहले अपनी पत्नी से बात की थी। बता दें कि पायलट अनिल का हेलिकॉप्टर मंगलवार को उत्तराखंड में एक पहाड़ी से टकरा गया था। हादसे का कारण लो विजिबिलिटी यानी चॉपर उड़ाने लायक रोशनी न होना है। 57 साल के अनिल सिंह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी उपनगर में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे।

चॉपर क्रैश कैसे हुआ, पायलट के परिवार में कौन
केदारनाथ क्रैश में दिवंगत पायलट अनिल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी शिरीन आनंदिता और बेटी फिरोजा सिंह हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया, आर्यन एविएशन द्वारा संचालित छह सीटों वाला दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर-बेल 407 (वीटी-आरपीएन) तीर्थयात्रियों को केदारनाथ मंदिर से गुप्तकाशी ले जा रहा था। इसी समय खराब मौसम में कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर पहाड़ी से जा टकराया।

अंतिम संस्कार दिल्ली में, पायलट की पत्नी क्या बोलीं
पायलट अनिल की पत्नी आनंदिता ने बताया कि वह और उनकी बेटी अपने पति का अंतिम संस्कार करने के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। फिल्म की लेखिका आनंदिता ने फोन पर बताया, "उनकी आखिरी कॉल कल (सोमवार) थी। मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मुझसे बेटी की देखभाल करने के लिए कहा।"

चॉपर क्रैश पर कोई शिकायत नहीं
मूल रूप से पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले पायलट अनिल सिंह पिछले 15 वर्षों से मुंबई में रह रहे थे। उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की थी कि केदारनाथ दुर्घटना में मारे गए पायलट अनिल सिंह मुंबई के रहने वाले थे। पत्नी आनंदिता ने कहा, उन्हें चॉपर क्रैश के संबंध में किसी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि दुर्घटना एक दुर्घटना है। पहाड़ी राज्यों में अक्सर खराब मौसम का अनुभव होता है।

जांच के दायरे में चॉपर संचालक कंपनी आर्यन
Kedarnath Chopper Crash के बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और विमानन नियामक- डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच कर रही हैं। चॉपर संचालक कंपनी आर्यन एविएशन नियामकीय जांच के दायरे में आ गया था। कुछ नियमों के उल्लंघनों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हाल ही में आर्यन पर ₹ 5 लाख का जुर्माना लगाया गया था। डीजीसीए की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी के पांच हेलिकॉप्टरों के बेड़े में यह इकलौता 6 सीटर हेलीकॉप्टर था। केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त चॉपर के बारे में रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ने कहा कि गरुड़ चट्टी के देव दर्शनी में सुबह करीब 11.45 बजे आग लगी। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक 18 अक्टूबर को क्रैश हुए चॉपर में मृतकों का आंकड़ा सात हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications