'केसीआर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलाएंगे हाथ, पीएम से हुई डील'

नई दिल्ली। तेलंगाना में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज आरसी खुंटिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ हाथ मिलाने की तैयारी कर रहे हैं, इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समझौता किया है और दोनों के बीच समहति बन गई है। खूंटिया ने एक पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि केसीआर ने जिस तरह से समय से पहले विधानसभा को भंग किया है उसको लेकर उनपर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

kcr

आपको बता दें कि तेलंगाना में चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होना था, लेकिन समय से पहले ही विधानसभा को भंग कर दिया गया। प्रदेश की कैबिनेट ने पिछले महीने सदन को भंग करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद प्रदेश में चुनाव की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस ने टीआरएस चीफ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शिक्षा और नौकरी में मुसलमानों को 12 फीसदी आरक्षण देने का वायदा पूरा नहीं किया, साथ ही शेड्यूल ट्राइब्स को कोटा देने के अपने वायदे को भी मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें- गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, केस खत्म करने की मांग लेकर अल्पेश ठाकोर करेंगे भूख हड़ताल

एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी तेलंगाना इंचार्ज खूंटिया ने कहा कि मोदी सरकार और एनडीए सरकार का ग्राफ बुरी तरह से नीचे जा रहा था और कांग्रेस के मुखिया का ग्राफ बढ़ रहा था। अलग तेलंगाना राज्य का निर्माण यूपी सरकार और यूपीएम चेयरपर्सन सोनिया गांधी के अथक प्रयास से ही हुआ था। आपको बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग ने तेलंगाना में चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। तेलंगाना में राजस्थान के साथ 7 दिसंबर को चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें- Photo वायरल: राजस्थान के मंत्री ने सीएम के पोस्टर के पास किया पेशाब, बगल में चल रही थी बीजेपी की रैली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+