Telangana Chunav: प्रजा आर्शीवाद सभा में केसीआर बोले- सिद्दीपेट की प्रेरणा से तेलंगाना बना देश का रोल मॉडल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं विगत दिवस केसीआर सिद्दीपेट में प्रजा आर्शीवाद सभा में पहुंचे थे। यहां पर वोटरों से मुलाकात करते हुए मुख्‍यमंत्री केसीआर ने निर्वाचन क्षेत्र और यहां के लोगों साथ अपने प्रगाढ़ संबंधों को याद किया।

telangana kcr

केसीआर ने कहा जिस तरह से तेलंगाना विभिन्‍न मोर्चों पर पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनकर उभरा है, उसी तरह सिद्दीपेट का विकास तेलंगाना मॉडल के लिए प्रेरणा था।

सिद्दीपेट में सीएम ने कहा सिद्दीपेट ने मेरा पालन-पोषण किया, मुझे ज्ञान दिया है। उन्‍होंने कहा सिद्दीपेट ने उन्‍हें तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनने की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केसीआर ने सिद्दीपेट को अपनी 'जन्मभूमि' बताया और कहा ये हमारे दिल में हमेशा के लिए अंकित हो चुकी है।

मुख्‍यमंत्री केसीआर अपने बचपन को याद करते हुए भावुक हो गए और बताया कि कैसे एक मुदिराज महिला ने उनकी मां के बीमार पड़ने पर उन्हें स्तनपान कराया था।

सीएम ने सिद्दीपेट के साथ अपने गहरे संबंधों को याद करते हुए बताया कि यहां पर हर गांव में उनके दोस्‍त थे, उन दोस्‍तों के नाम याद करते हुए केसीआर ने कहा सिद्दीपेट ने उन्हें मिशन भागीरथ से लेकर दलित बंधु तक कई योजनाएं राज्‍य में शुरू करने की प्रेरणा दी।

मुख्‍यमंत्री ने लोगों से ये बात शेयर की कि कैसे सिद्दीपेट विधायक के रूप में उन्‍होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र को सूखे से निपटने के लिए काम किया। इसके साथ ही केसीआर ने सिद्दीपेट पेयजल योजना के बीच समानताएं को उजागर किया और बताया कि इस योजना ने राज्य सरकार के प्रमुख मिशन भागीरथ कार्यक्रम को प्रेरित किया।

केसीआर ने जनता से बात करते हुए उस वाकये को भी याद किया जब राज्‍य विभाजन पूर्व आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए बोरवेल खोदने के दौरान उनकी टीम के सामने कई चुनौतियां आई थी।

सीएम ने कहा इस क्षेत्र की सूखाग्रस्त स्थितियों ने मुझे कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना आरंभ करने के लिए प्रेरित किया, जो सिंचाई योजना सिद्दीपेट खंड में लाखों एकड़ की सिंचाई के लिए रंगनायक सागर जलाशय में पानी पंप कर रही है।

ऐसे ही मुख्‍यमंत्री ने बाताया कि दलित बंधु योजना का विचार उनके मन में तब आया जब मिट्टापल्ली में एक दलित महिला को उसके होने वाले दामाद को उपहार के रूप में 1,900 रुपये में साइकिल खरीदने में मदद की। उन्‍होंने बताया कि साइकिल मिलने पर पूरा परिवार मुझसे मिलने आया और लंबे समय तक मेरा इंजतार करता रहा। सीएम ने कहा "मैं वो दृश्य कभी नहीं भूलता, इसलिए मुख्‍यमंत्री बनने के बाद दलित बंधु योजना का मसौदा तैयार किया जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+