तेलंगाना में केसीआर बोले- तेलंगाना की सभी समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार है, उस पर ना करें भरोसा

Telangana Assembly Elections 2023: बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना की सभी समस्याओं के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्‍मेदार है। इसके साथ ही उन्‍होंने तेलंगाना की जनता को कांग्रेस पार्टी पर भरोसा नहीं करने का भी आग्रह किया।

kcr

तेलंगाना के जडचेराला और मेडरच जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने तेलंगाना को नष्‍ट कर दिया है। कांग्रेस ने हमें मजदूर की तरह काम करने के लिए बंबई भेजा। कांग्रेस एक बार फिर आकर हमें आश्‍वासन दे रहे हैं।

केटीआर ने कहा पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना शुरू की, तो कांग्रेस नेताओं ने केस दायर किया और योजना में अवरोध उत्‍पन्‍न करने की कोशिश की लेकिन आख़िरकार धर्म और न्याय की जीत हुई।

सिंचाई योजना के लिए हमें सभी मंजूरी मिल गई है और पलामुरु-रंगारेड्डी के जलाशय अगले तीन से चार महीनों में चालू हो जाएंगे।

केसीआर ने कहा कृष्‍ण जल का उपयोग कैसे किया जाएइस पर हमने काफी शोध किया है। हम श्रीशैलम से अपने हिस्‍से के पानी का दावा कर रहे है और इसका उपयोग पालमुरू लिफ्ट योजना के एिल कर रहे है।

तेलंगाना सीएम ने कहा कांग्रेस के मुख्‍यमंत्रियों ओर निकम्‍मे विधायकों ने जुराला प्रोजेक्‍ट से पानी शिफ्ट करने की बात नहीं की। उन्‍होंने कहा ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसी जिले के कांग्रेस नेताओं ने पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट योजना का विरोध किया।

बीआरएस प्रमुख केसीआर ने कहा कांग्रेस नेता जुराला में पानी की उपलब्धता से अनजान थे। बीआरएस सरकार ने श्रीशैलम पर अधिकार का दावा किया।
केसीआर ने कहा तेलंगाना राज्‍य के लिए लड़ रहे लोगों पर पुलिस को गोली चलाने का आदेश किसने दिया और किसने 50 वर्षों तक तेलंगाना के लोगों पर अत्याचार किया।

केसीआर ने कहा अगर तेलंगाना राज्‍य कांगेस के हाथ में चला गया तो फिॅर से राज्‍य में बिजली कटौती शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कांग्रेस ने कर्नाटक में कृषि क्षेत्र को 10 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया था लेकिन वो अपना वादा पूरा नहीं कर सकी।
मुख्‍यमंत्री ने याद दिलाया कि तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने पहले ही कहा था कि राज्‍य के किसानों को तीन घंटे से अधिक बिजली की आवश्यकता नहीं है। केसीआर ने सभा में वोटरों से पूछा आप तीन घंटे या 24 घंटे बिजली चाहते हैे।

केसीआर ने साथ ही दावा किया कि अगर तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आई, तो वह रायथु बंधु, दलित बंधु और अन्य योजनाओं को लागू करना बंद कर देगी और उद्योगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+