जेडीयू का आरोप.. बाबा रामदेव बेचते हैं बेटा पैदा होने की दवा, राज्यसभा में हंगामा

नई दिल्ली। आज एक बार फिर से बाबा रामदेव की दवाओं पर राजनेताओं ने संगीन आरोप लगाये हैं। आज राज्यसभा में जेडी (यू) महासचिव केसी त्यागी ने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी 'पुत्रजीवक बीज' के नाम से बेटा पैदा करने की दवा बेचती है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए। इस विषय पर आज जमकर राज्यसभा में हंगामा हुआ जिस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने इस मामले में जांच का भरोसा दिलाया।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह के आरोप बाबा रामदेव की दवाओं पर लगे हैं इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। केसी त्यागी तो आज जैसे बाबा रामदेव पर हमला करने की सोचकर आये थे, उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बाबा रामदेव को अपना ब्रैंड ऐंबैसडर बनाया है और वो बेटा पैदा करने की दवाई बेच रहे हैं। दूसरी ओर हरियाणा सरकार कहती है कि बेटी बचाओ देश बचाओ.. यह कैसा विरोधाभास है।

त्यागी के शोर मचाने के बाद जया बच्चन और जावेद अख्तर ने भी त्यागी का साथ दिया जिस पर स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने इस मामले में जांच का भरोसा दिलाया और कहा कि हम मामले को अपने संज्ञान में लेंगे और अगर कुछ गलत हुआ तो उचित कार्रवाही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+