KBC: गीता गोपीनाथ को देख अमिताभ बच्चन बोले- इतना सुंदर चेहरा और इकॉनोमिस्ट, यूजर्स ने बिग बी को किया ट्रोल

KBC: गीता गोपीनाथ को देख अमिताभ बच्चन बोले- इतना सुंदर चेहरा और इकॉनोमिस्ट, यूजर्स ने बिग बी को किया ट्रोल

KBC 12: केबीसी क्वीज शो में एक सवाल के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ की इमेज दिखाई गई और पूछा गया कि ये इस इमेज में दिखाया जाने वाला अर्थशास्‍त्री किस संगठन का मुख्‍य इकॉनोमिस्‍ट रहा है। इस प्रश्‍न में जब गीता गोपीनाथ की फोटो दिखाई गई जिसे देख बिग बी अमिताभ बच्‍चन ने उनकी प्रशंसा की थी और कहा इतना सुंदर चेहरा और इकॉनोमिस्ट। इकोनॉमी के साथ इन्हें कोई जोड़ ही नहीं सकता। जिसे देखकर अर्थशास्‍त्री भी खुशी से झूम उठी लेकिन बिगबी से यूजर्स भिड़ गए।

अर्थशास्‍त्री गीता गोपीनाथ ने शेयर किया ये वीडियो

अर्थशास्‍त्री गीता गोपीनाथ ने शेयर किया ये वीडियो

इतना ही नहीं अर्थशास्‍त्री गीता गोपीनाथ ने शुक्रवार को केबीसी टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति से एक वीडियो ट्वीट किया,और अमिताभ बच्‍चन द्वारा उनकी तारीफ करने वाला वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने पॉपुलर गेम शो के एक कंटेस्टेंट के साथ एक राउंड के दौरान गीता गोपीनाथ की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

इसलिए खुशी से झूमी गीता गोपीनाथ

इसलिए खुशी से झूमी गीता गोपीनाथ

बता दें अर्थशास्‍त्री गोपीनाथ ने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि वीडियो उनके लिए बहुत स्‍पेशल है क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं, गोपीनाथ ने अमिताभ बच्‍चन को "ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" के रूप में संबोधित किया। गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह ही अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की थी।

यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के कमेंट को ट्रोल किया

यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के कमेंट को ट्रोल किया

गोपीनाथ के द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के बाद यूजर्स बिग बी के कमेंट को लेकर निशाना भी साध रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि अमिताभ बच्चन द्वारा किया गया कमेंट सुपरस्टार की एक सेक्सिस्ट टिप्पणी थी। कई और यूजर्स ने भी अमिताभ बच्चन के कमेंट को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा अर्थशास्त्र में ज्यादातर लड़कियां, जिन्हें मैं जानता हूं वे सुंदर ही हैं। मिस्टर बच्चन को को-एड इकोनॉमिक्स संस्थानों में जाने की जरूरत है।

https://www.filmibeat.com/photos/nandana-sen-11984.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+