KBC में रामायण से जुड़े इस बेहद आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सोनाक्षी, हो गईं ट्रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बड़े-बड़े एक्टर्स संग कई हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म मिशन मंगल भी आई थी। सोनाक्षी फिल्मों में अपने काम को लेकर फैंस की तारीफ बटोरती रहती हैं लेकिन शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ कि सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, सोनाक्षी ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति-11' में शिरकत की। लेकिन यहां एक बेहद आसान सवाल के जवाब में सोनाक्षी फंस गईं।

केबीसी में बेहद आसान सवाल में फंसीं सोनाक्षी

केबीसी में बेहद आसान सवाल में फंसीं सोनाक्षी

शुक्रवार को केबीसी के स्पेशल शो करमवीर में कंटेस्टेंट थीं राजस्थान की रुमा देवी, रुमा 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी हैं। रुमा देवी को साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया था। बाकी लोगों की तरह सोनाक्षी भी रुमा के काम से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने रुमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेसडर बनने का फैसला किया। इतना ही नहीं वे केबीसी में रुमा की मदद के लिए उनसे साथ भी आईं।

'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?'

'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?'

लेकिन यहां पर एक सवाल का जवाब ना देने पर सोनाक्षी को ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प भी दिए गए। A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम

लेनी पड़ी एक्सपर्ट की मदद

लेनी पड़ी एक्सपर्ट की मदद

इस सवाल का जवाब देने की बारी आई तो सोनाक्षी का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। सोनाक्षी के इस रिएक्शन से अमिताभ बच्चन भी हैरान नजर आए। सोनाक्षी को आखिरकार एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा, जहां एक्सपर्ट श्वेता ने बताया कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है। सोनाक्षी इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं।

अमिताभ बच्चन भी थे नाराज

अमिताभ बच्चन भी थे नाराज

यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी सोनाक्षी से नाराज नजर आए। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। उनके घर का नाम भी रामायण है। यहां तक कि उनके भाइयों के नाम लव और कुश है। इसके बाद भी रामायण से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब ना देने पाने पर अमिताभ हैरान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+