सोनाक्षी के बाद अब रणदीप हुड्डा केबीसी में आसान सवाल पर फंसे, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोनी टीवी पर आने वाले अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति-11 में शिरकत की थी। लेकिन यहां एक बेहद आसान सवाल के जवाब में सोनाक्षी फंस गईं और इस कारण वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं थी। वहीं, कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में शुक्रवार को मशहूर कार्यकर्ता अमला रुइया के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणदीप हुड्डा से जब राजनीति से जुड़ा एक सवाल किया गया, तो वे भी फंस गए।

अरुण जेटली से जुड़े सवाल में फंसे रणदीप हुड्डा

अरुण जेटली से जुड़े सवाल में फंसे रणदीप हुड्डा

अमिताभ बच्चन ने अरुण जेटली से जुड़ा सवाल पूछा, 'इनमें से कौन से पूर्व या वर्तमान कानून या न्याय मंत्री लोकसभा सदस्य के रूप में कभी नहीं चुने गए।' इसके चार विकल्प दिए गए.. A. रवि शंकर प्रसाद, B. डीवी सदानंद गौड़ा, C. अरुण जेटली और D. कपिल सिब्बल। लेकिन रणदीप हुड्डा और अमला रुइया को इस सवाल का सही जवाब मालूम नहीं था।

लाइफलाइन की मदद लेनी पड़ी

लाइफलाइन की मदद लेनी पड़ी

उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और इसके बाद उन्होंने सही जवाब दिया। बता दें कि अरुण जेटली ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें कैप्टन अमिरंदर सिंह के हाथों अमृतसर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अरुण जेटली राज्यसभा सांसद रहे और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। वाजपेयी सरकार में जेटली को कानून मंत्री बनाया गया था।

रणदीप हुड्डा और अमला रुइया ने जीते 25 लाख

रणदीप हुड्डा और अमला रुइया ने जीते 25 लाख

रणदीप हुड्डा और अमला रुइया ने केबीसी में 25 लाख की राशि जीतने में सफलता पाई। ये राशि अमला रुइया के संस्थान को भेजी जाएगी जो पानी के लिए लगातार काम कर रहा है। पिछले कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा राजस्थान की रुमा देवी के साथ केबीसी में पहुंची थीं। इस दौरान, अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प भी दिए गए। A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। लेकिन सोनाक्षी इस बेहद आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। इसके बाद सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+