केबीसी में 12.50 लाख के सवाल पर कर बैठे गलती, जीते हुए पैसे भी हारे, जानें क्या था सवाल

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति-11 दर्शकों का खासा पसंद आ रहा है। इस सीजन को अब तक तीन करोड़पति मिले हैं जबकि कई अन्य लोगों ने भी लाखों रु जीते हैं। वहीं, कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी रहे हैं जिनकी किस्मत ने गेम के दौरान साथ नहीं दिया है। केबीसी में हॉटसीट पर महाराष्ट्र के नागपुर के गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर सुशील कुमार मखीजा पहुंचे थे।

6 लाख 40 जीत चुके थे प्रोफेसर

6 लाख 40 जीत चुके थे प्रोफेसर

40 हजार रु के सवाल तक उन्होंने एक भी लाइफलाइन नहीं गंवाई थी। इसके बाद उन्होंने सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और 12.50 लाख के सवाल तक पहुंच गए। लेकिन यहीं पर उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सुशील कुमार मखीजा 6.40 लाख जीत चुके थे और अगला सवाल उनसे 12.50 लाख रु का पूछा जाना था, लेकिन इस सवाल पर डॉक्टर गलती कर बैठे।

12.50 लाख के सवाल का दिया गलत जवाब

12.50 लाख के सवाल का दिया गलत जवाब

उनसे सवाल पूछा गया, 'वो कौन सी राक्षसों की जोड़ी है, जो ब्राह्मणों को भोज पर बुलाकर हत्या कर देती थी?' इस सवाल का मखीजा ने जवाब दिया, खर-दूषण। हालांकि, इस सवाल का सही जवाब था इल्लव और वातापी। इस तरह के डॉक्टर 6.40 लाख की राशि गंवा बैठे और उनको केवल 3.20 लाख ही इनाम के तौर पर मिले।

3.20 लाख जीतकर गए डॉक्टर

3.20 लाख जीतकर गए डॉक्टर

सुशील कुमार मखीजा के बाद केबीसी में हॉटसीट पर डॉ बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी डॉ माधुरी भारद्वाज आएंगे। केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंचे ये दंपति 'अपना घर' नाम का एक घर चलाते हैं जिसमें ऐसे लोगों को शरण दी जाती है जो लाचार और असहाय हैं। इसके पहले, केबीसी में अपनी किस्मत आजमाने देहरादून के पुलिस कॉन्स्टेबल सुमित तड़ियाल पहुंचे थे। उत्तराखंड पुलिस में बम निरोधक दस्ते में तैनात सुमित ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया और 3.20 लाख जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+