कॉस्ट्यूम फिटिंग के वक्‍त अचानक आ गए सलमान, तब कैटरीना का था ये रिएक्‍शन

मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ऑनस्‍क्रीन के साथ साथ ऑफस्‍क्रीन भी फैंस को पसंद है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग इतनी अच्‍छी है कि जिस फिल्‍म में हों वो हिट हो जाती है। फिल्‍म मैंने प्‍यार क्‍यों किया के बाद दोनों करीब आए थे। तब यह चर्चा का विषय बन गया था और बात शादी की अफवाह तक फैल गई थी। लेकिन कहानी में मोड़ आया और अब सलमान-कटरीना दोनों के रास्‍ते अलग हो गए। इस बात के कई साल बाद कटरीना कैफ ने सलमान के साथ अपने रिश्‍तों को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है। फिल्‍मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में कैटरीना ने कई बातों का खुलासा किया है।

सलमान ने किया हैलो तो कटरीना ने पूछा- मैं याद हूं

सलमान ने किया हैलो तो कटरीना ने पूछा- मैं याद हूं

फिल्मफेयर मैगजीन से बातचीत में कैटरीना कैफ ने भारत की तैयारियों के बारे में कहा, "अली एक शानदार डायरेक्टर हैं और उनकी आवाज भी तेज है। वह अपने फैसले खुद करते हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं। जब अली ने मुझे स्क्रिप्ट भेजी तो मुझे किरदार पसंद आया। हालांकि उन्होंने वह मेरे लिए नहीं लिखा था लेकिन हमने कहा कि करते हैं, यह जैसा भी है। सलमान ने इसके लिए कुछ भी नहीं किया। मैं जब पहले दिन अपने सीन की शूटिंग कर रही थी, उस वक्त कॉस्ट्यूम फिटिंग के दौरान सलमान आए और बोले- हैलो। मैंने ऐसे बर्ताव किया- ओह हाय, मैं याद हूं?"

हम एक दूसरे के साथ लाइन क्रॉस नहीं करते

हम एक दूसरे के साथ लाइन क्रॉस नहीं करते

कैटरीना ने सलमान संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि दोनों के बीच सम्मानजनक बॉन्ड है क्योंकि सलमान ने अपनी लाइन बना रखी है। कैटरीना ने कहा, "सलमान उस चीज का बहुत सम्मान करते हैं जो आपने बतौर एक्टर पाया है। जब मैं भारत फिल्‍म के सेट पर आई तो मैं 1000 प्रतिशत तैयार थी। इस बात के लिए सलमान के दिल में सम्मान है। उन्हें पता है कि मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। हम एक सम्मानजनक रिश्ता शेयर करते हैं। सच कहूं तो मैं हम एक-दूसरे के साथ लाइन क्रॉस नहीं करते हैं। बाहर के लोगों को शायद ऐसा नहीं लगता है लेकिन हमारे बीच एक हेल्थी रिश्ता है।"

कैटरीना ने बताया सलमान खान की कौन सी आदत नहीं पसंद

कैटरीना ने बताया सलमान खान की कौन सी आदत नहीं पसंद

कैटरीना कैफ ने बताया कि सलमान खान उनके सबसे अच्‍छे दोस्‍त हैं और वो हमेशा रहेंगे। हालांकि कटरीना ने ये खुलासा भी किया कि सलमान खान की कौन सी आदत उन्‍हें सबसे बुरी लगती है। कटरीना ने बताया कि सलमान खान कई बार कई दिनों तक उनसे बात नहीं करते हैं। कई बार तो पूरा महीना हो जाता है और बात नहीं हो पाती है। सलमान खान की ये बात न करने की आदत उन्‍हें पसंद नहीं।

पता नहीं कैसे जान जाते हैं सलमान कि मैं अपसेट हूं

पता नहीं कैसे जान जाते हैं सलमान कि मैं अपसेट हूं

आगे इंटरव्‍यू में कटरीना ने बताया कि सलमान भले ही बात न करें लेकिन वह जब कभी भी अपसेट होती हैं तो वो पता नहीं कैसे और कहां से उनके सामने आ जाते हैं। कटरीना ने कहा कि वो उनके ल‍िए चौंकाने वाली बात होती है कि उनके अपसेट होने के बारे में किसी को पता नहीं होता है फ‍िर भी सलमान को पता चल जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+