कैटरीना कैफ ने शेयर की तौलिए में फोटो, पल भर में हुई Viral, जानिए माजरा क्या है?

मुंबई। बॉलीवुड की 'बार्बी गर्ल' कैटरीना कैफ इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह है उनकी शेयर की एक हॉट तस्वीर, जिसमें वो तौलिए में नजर आ रही हैं, दरअसल इन दिनों कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं, फिल्म में उनके कोस्टार अक्षय कुमार हैं, हाल ही में कैटरीना और अक्षय कुमार दोनों ने सिर पर तौलिया बांधे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे कि लोगों ने काफी पसंद किया था।

'सिंगिंग इन द रेन'

इस फोटो का कैप्शन था 'सिंगिंग इन द रेन' जिसे देखने के बाद कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा कि 'यह लुक बहुत पसंद आ रहा है... पूरे गाने के लिए इसी लुक को रखते हैं।'

बेहद हसीन नजर आईं कैटरीना कैफ

जिसके बाद कैटरीना ने आज तौलिए वाली फोटो को शेयर किया है, जिसमें उनके साथ फराह खान हैं, फोटो में कैटरीना के बाल गीले हैं और वो बहुत ज्यादा हसीन दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर कैटरीना ने लिखा, 'लंबे समय बाद मैं और मम्मी साथ हैं, लव यू' इस तस्वीर के साथ उन्होंने सूर्यवंशी और टॉवल सीरिज जैसे हैशटैग का प्रयोग किया है।

'मेरी कैटरीना बेस्ट है'

कैटरीना के इस पोस्ट से तो लगता है कि उनके और फराह खान के बीच मां-बेटी का रिश्ता है, फराह खान ने भी इस तस्वीर पर अपनी खूबसूरत प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने लिखा है 'मेरी कैटरीना बेस्ट है, उसमें कोई नखरा नहीं है।'

एक्शन और ड्रामे से भरपूर होगी फिल्म 'सूर्यवंशी'

आपको बता दें कि एक्शन और ड्रामे से भरपूर फिल्म 'सूर्यवंशी' को मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी है, फिल्म की शूटिंग थाइलैंड के बैंकॉक में हो रही है।

एक्शन के सारे मसाले होंगे फिल्म में

कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी ने फिल्म की एक तस्वीर को शेयर किया था, उस फोटो में दो लग्जरी कारें एक-दुसरे के ऊपर चढ़ी हुईं नजर आ रही थीं, शेयर की गई इन फोटो से यह पता चलता है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स का डबल डोज देखने को मिलेगा, फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+