#intolerance: भारत सहनशील इसलिए पूरी लाइफ यहीं जीना चाहती हैं कैटरीना
मुंबई। जहां आमिर खान, शाहरूख खान जैसे लोगों ने कहा है कि भारत में असहिष्णुता का बोल-बाला है तो वहीं भारतीय मूल की लेकिन विदेशों मे पली-बढ़ी और आज की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भारत दुनिया का सबसे हसीन देश लगता है।
उन्होंने अपने दोनों को-स्टार के साथ सुपर हिट फिल्में दे चुकीं कैटरीना ने दोनों के बयानों पर असहमति जताई है और कहा है कि भारत बहुत सहनशील देश है और मैं यहां अपनी पूरी जिंदगी बितना चाहती हूं।
कैटरीना ने कहा जब मैं पहली बार इंडिया आयी थी तो मुझे एक बार भी नहीं लगा कि मैं किसी दूसरे देश में आयी हूं। ये बिल्कुल अपने घर जैसा है जहां केवल प्यार मिलता है इसलिए मैं अपनी पूरी जिंदगी यहीं बिताना चाहती हूं।













Click it and Unblock the Notifications