देखें वीडियो: देखते ही देखते धराशाही हो गई धारहरा मीनार, फंसे 400 लोग
नयी दिल्ली। नेपाल में आए तीव्रता वाले भूकंप में भारी नुकसान हुआ है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.9 बताई जा रही है। इसका केंद्र पोखरा से 80 किमी. लामजुंग है जो जमीन में 31 किमी अंदर था। अब तक की जानकारी के मुताबिक नेपाल में 30 लोगों के मरने की खबर है, जबकि कई लोग घायल हो गए है।

न्यूज ऐजेंसी रॉयटर के मुताबिक काठमांडू के धारहरा मीनार के गिरने से 400 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरु कर दिया गया है। एनडीएमसी की टीम में नेपाल रवाना हो गई है।

ये भूकंप नेपाल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले 1934 में नेपाल और उत्तरी बिहार में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 10,600 जानें गईं थी। नेपाल के साथ-साथ उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार, नेपाल, असम, कोलकाता, उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारत में भी कई लोगों के मरने की खबर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications