शिव-कृष्ण का गलत रिश्ता बताकर विवादों में आए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कमाई उड़ा देगी होश! जानें कुल संपत्ति
Aniruddhachary's Networth: मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज सोशल मीडिया के सबसे अधिक पॉपुलर कथावाचकों में से एक हैं। आलम ये है कि कथा में उनके द्वारा बोली गई बातों पर लोग जमकर रील्स और मीम्स भी बना रहे हैं और लोग उसे खूब लाइक और शेयर भी करते हैं। इस सबके बीच कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भगवान शिव और कृष्ण को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है।
हालांकि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने विवादित बयान के लिए माफी भी मांग ली है। आइए जानते हैं आखिर अनिरुद्धाचार्य की कुल कमाई कितनी है और वो एक कथा में कितना पैसा चार्ज करते हैं?

क्यों विवादों में घिरे अनिरुद्धाचार्य?
दरअसल, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भगवान शिव को भगगवान श्री कृष्ण का साला बता दिया, जिससे कृष्ण गोपाल की मथुरा नगरी के संत नाराज हो गए हैं और उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत तक कर डाली है।
अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी
हालांकि कई संतों की तीखी आलोचना के बाद अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी किया और संतों से माफी मांगते हुए कहा "मैं आपका दास हूं, मेरी वाणी टूटी हुई है, ऐसे दास को माफ कर दीजिए।"
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म
मध्य प्रदेश के दमोह के एक पुजारी परिवार में अनिरुद्धाचार्य का जन्म 27 सितंबर 1989 को हुआ। इनका वास्तविक नाम अनिरुद्ध तिवारी है।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की शिक्षा
घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं होने के कारण अनिरुद्धाचार्य अधिक पढ़ाई नहीं कर सके लेकिन छोटी सी उम्र में अपने पुजारी पिता अवधेशानंद गिरी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत गीता और रामचरितमानस जैसे ग्रंथों का अध्ययन किया। शिक्षक गिर्राज शास्त्री जी महाराज से भी शुरूआती दौर में धार्मिक ज्ञान लिया। महज 13 साल की उम्र में वृंदावन चले गए और वहां पर गुरु संत गिराज महाराज जी के मार्गदर्शन में संस्कृत और हिंदू शास्त्रों का ज्ञान अर्जित किया।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का परिवार
अनिरुद्धाचार्य शादी-शुदा हैं और उनके दो बेटे हैं। वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य अपनी पत्नी जिन्हें गुरु मां की उपाधि प्राप्त हैं, उनके और अपने बेटों के साथ रहते हैं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की कथा में जुटते हैं हजारों भक्त
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जो कथा कहने की अद्भुद कला हैं उसे सुनकर दर्शक और श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। अनिरुद्धाचार्य कथा सुनने आए अनुयायी और कृष्ण भक्त आचार्य के सामने अपना सारा दुख बयां कर देते हैं और मिनटों में अनिरुद्धाचार्य उनकी समस्या हल भी कर देते हैं। ये ही कारण है कि उनके प्रवचन में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं।
अनिरुद्धाचार्य एक कथा के लिए कितना करते हैं चार्ज?
ये ही वजह है कि अनिरुद्धाचार्य भारत के सबसे महंगे कथावाचकों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिरुद्धाचार्य एक दिन की कथा के लिए 1 से 3 लाख रुपये तक लेते हैं। सात दिनों की भागवत कथा के लिए उनकी फीस 10 से 15 लाख रुपये तक होती है।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की कुल संपत्ति
कुल संपत्ति की बात की जाए तो अनिरुद्धाचार्य की अनुमानित कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये से अधिक है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने 2019 में अपना आश्रम वृन्दावन में गोरी गोपाल आश्रम खोला था जिसके वो संस्थापक और मालिक हैं। उन्हें टीवी शो और कार्यक्रमों में इंटरव्यू के लिए भी आमंत्रित किया जाता रहा है। अनिरुद्धाचार्य जो कमाई करते हैं वो गौ सेवा, दान-पुण्य और गरीब और बेसहारा लड़कियों की शादी के लिए खर्च करते हैं। इसके अलावा वृद्धाश्रम भी चलाते हैं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज सोशल मीडिया से कितनी करते हैं कमाई?
सोशल मीडिया पर अनिरुद्धाचार्य महाराज खूब एक्टिव हैं उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपने प्रवचन, पौराणिक कथाएं भक्ति गीत समेत अन्य गतिविधियों के वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं, जिससे उनकी जमकर कमाई भी होती है। अनिरुद्धाचार्य की यूट्यूब पर भी अच्छी खासी फॉलोइंग है। स्टारस्टेट वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, वह अपने चैनल से रोजाना करीब 2,197 डॉलर यानी 1.82 लाख रुपये कमाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications