कश्मीरी छात्रों से जबरदस्ती बुलवाया गया 'पाकिस्तान मुर्दाबाद'
नई दिल्ली। राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के पाई सेक्टर में स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार को तीन कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट कर उनसे जबर्दस्ती 'हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगवाए गए हैं। जब पीड़ित छात्रों के साथियों को इसका पता चला तो उन्होंने अपार्टमेंट में जमकर हंगामा किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। तीनों कश्मीरी बीटेक थर्ड ईयर के छात्र हैं। मारपीट का आरोप भी बीटेक के 6 छात्रों पर है। छात्रों ने बताया कि मारपीट करने वाले शराब के नशे में थे।
घटना के बाद पुलिस के न पहुंचने पर 150 छात्र अपार्टमेंट से अपना सामान पैक कर रोड पर बैठ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को उनकी सुरक्षा की गारंटी देकर शांत किया और उन्हें वापस हॉस्टल में भेज दिया।
मालूम हो कि ग्रेटर नोएडा में कश्मीरी छात्रों का पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने को लेकर भी पहले कई बार अप्रिय घटनाएं हो चुकी है। पर अफसोस कि अब तक न तो कालेज प्रशासन और न ही पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही। मेरठ में भी कश्मीरी छात्रों को लेकर कुछ इस तरह की घटनाएं हाल के दौर में हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications