धमकी मिलने के बाद कश्मीरी छात्र संस्थान छोड़ने को मजबूर
राजस्थान के प्रतिष्ठित संस्थान में धमकी मिलने के बाद कश्मीरी छात्र ने छोड़ा संस्थान, कुछ ही हफ्तों पहले संस्थान में लिया था दाखिला
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में बिगड़े हालात के असर अब देश के अन्य राज्यों में भी दिखने लगे हैं। राजस्थान के जाने-माने संस्थान बिट्स पिलानी में अब कश्मीरी छात्रों का पढ़ पाना मुश्किल हो रहा है। बिट्स पिलानी के एक छात्र को कुछ अज्ञात लोगों ने धमकी दी, जिसके बाद वह छात्र ने आनन-फानन में संस्थान को अलविदा कह दिया।

कश्मीरी छात्र ने महज तीन हफ्ते पहले ही संस्थान में दाखिला लिया था, लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उसे धमकी देना शुरु कर दिया, जिसके बाद वह अपने घर से चला गया। एक अधिकारी के मुताबिक छात्र का नाम हाशिम सोफी है जिसकी उम्र 27 वर्ष है और वह बांदीपोर जिले का रहने वाला है। शुक्रवरा को संस्थान के हॉस्टल के चीफ वार्डन को इस बात की जानकारी दी गई थी कि छात्र के कमरे के गेट पर कुछ लोगों ने धमकिया लिखी थी और उसके कपड़ों पर भी स्याही से धमकियां लिखी गई थी।

हालांकि इस पूरे मामले पर बिट्स पिलानी संस्थान ने जांच के आदेश दे दिए हैं, संस्थान के मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिधर कुंकुर ने बताया कि संस्थान मामले की गंभीरता को समझता है और इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को स्टैंडिंग कमेटी के पास जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही कमेटी संस्थान को देगी। गौरतलब है कि हाल में जिस तरह से कश्मीरी छात्रों के साथ मुश्किलें बढ़ी है उसपर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी चिंता जताते हुए कहा था कि कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications