pulwama attack:पुलवामा हमले का समर्थन करने के आरोप में कई कश्मीरियों पर कार्रवाई

नई दिल्ली। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमला करने वाले जैश के आतंकवादी की कथित तौर पर सराहना और हमले के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर संदेश लिखाने के आरोप में कई कश्मीरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार को एक कश्मीरी छात्र को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले का निवासी 23 वर्षीय ताहिर लतीफ रेवा विश्वविद्यालय का छात्र है। ऐसा ही मामले देश के कई अन्य हिस्सों से सामने आ रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को पुणे और भिलाई से भी दो युवकों को ऐसी पोस्ट वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आत्मघाती हमलावर की सरहाना का वीडियो अपलोड किया

आत्मघाती हमलावर की सरहाना का वीडियो अपलोड किया

बेंगलुरु में रेवा विश्वविद्यालय के छात्र 22 साल के ताहिर लतीफ को शनिवार सुबह एक फेसबुक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उसने पुलवामा हमले में शामिल आत्मघाती हमलावर के वीडियो को कथित रूप से अपलोड किया और हमले के लिए उसकी प्रशंसा की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने स्‍टेटस मे लिखा था,इस बहादुर व्यक्ति को एक बड़ा सलाम। अल्लाह आपकी शहादत को स्वीकार करे और आपको जन्‍नत में सर्वोच्च स्थान दे शहीद आदिल भाई।

देहरादून से भी एक कश्मीरी गिरफ्तार

देहरादून से भी एक कश्मीरी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि उसे साथी छात्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कॉलेज हॉस्टल से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 124 ए और आईटी एक्ट के तहत बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। देहरादून में कश्मीर के एक 19 साल के छात्र को बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकवादी की तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में अल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से निलंबित कर दिया गया। वाट्सएप संदेश में कश्मीरी छात्र ने पुलवामा के नृशंस हमले की तुलना ऑनलाइन गेम पबजी के साथ की थी।

दवाई कंपनी ने अपने कश्मीरी कर्मचारी को नौकरी से निकाला

दवाई कंपनी ने अपने कश्मीरी कर्मचारी को नौकरी से निकाला

उत्तर प्रदेश में भी पुलवामा हमले के समर्थन में पोस्ट लिखने और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद में, फार्मास्युटिकल फर्म Zydus Healthcare ने श्रीनगर की अपनी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव को एक फेसबुक पोस्ट के लिए निलंबित कर दिया, जिसमें उसने कथित तौर पर हमले को 'असली सर्जिकल स्ट्राइक' कहा था। वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले के पक्ष में टिप्पणी करने के आरोप में बद्दी के चितकारा विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र तहसीन गुल को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+