सलमान पर अलगाववादी आसिया ने लगाया आरोप, कहा कश्मीर में अश्लीलता फैला रहे हैं खान
जम्मू। सुपर स्टार सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है जिसके कारण सलमान खान सुर्खियां बन जाते हैं। इस बार सलमान खान पर निशाना साधा है जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठन दुखतरान-ए-मिल्लत (डीईएम) की प्रमुख आसिया अंद्राबी ने, जिनका कहना है कि सलमान खान जम्मू-कश्मीर में अश्लीलता फैला रहे हैं। ( पढ़ें: फिल्म बजरंगी भाईजान से जुड़ी हर खबर हमारे पोर्टल फिल्मीबीट पर)
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सलमान खान ने कश्मीर की सुंदरता का बखान करते हुए कहा था कि बॉलीवुड को यहां पर आकर शूटिंग करनी चाहिए, इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और उन्होंने कहा था कि यहां के लोग बड़े चाव से हिंदी फिल्में देखते हैं इसलिए यहां सिनेमाघर काफी संख्या में खुलने चाहिए।
Oooo.. क्यों आई सलमान को कैटरीना कैफ की याद!
जिसका विरोध करते हुए अलगाववादी आसिया ने सलमान खान पर घाटी में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा दिया। आसिया ने कहा कि वह (सलमान) सांस्कृतिक अतिक्रमण के दूत के रूप में काम कर रहे हैं लेकिन वो और उनकी पार्टी इस बात का विरोध करती है। वो एक कातिल हैं और उनकी किसी भी बात असर हम घाटी पर नहीं पड़ने देंगे।
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications