कभी-कभी अलगाववादियों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं कश्मीरी राजनेताः जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को शुक्रवार को दिए उनके बयान पर हमलावर होते हुए कहा है कि पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती मुख्यधारा की राजनीतिज्ञ होने का दावा करती हैं, लेकिन उन्हें तिरंगा पकड़ने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में पाया गया है कि कश्मीर के तथाकथित राजनेता कभी-कभी अलगाववादियों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं।

गौरतलब है शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का उल्लेख पर महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताया था। उन्होंने प्रधान मंत्री पर हमला करते कहा था कि उनके पास बिहार में वोट मांगने के लिए और दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार मूल मुद्दों पर फेल रही है।

शुक्रवार को ही अपने अगले बयान में महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर बहुत ही भड़काऊ बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर का पुराना झंडा वापस नहीं होगा, वह तिरंगा नहीं उठाएंगी। मुफ्ती के इसी बयान पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री और कश्मीरी बीजेपी ने महबूबा को अलगावदियों से अधिक खतरनाक बताया है।

बकौल जितेंद्र सिंह, सत्ता में रहते हुए कश्मीर के राजनेता भारत माता की जय कहते हुए शपथ ग्रहण की कला और शिल्प की खेती की है, लेकिन एक बार जब वो सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो जम्मू-कश्मीर के एकीकरण पर सवाल उठाते हैं और पाकिस्तान की शपथ लेना शुरू कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications