कश्मीर में बिगड़े हालात, अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर लौटे NSA चीफ डोभाल
नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हिजबुल मपजाहिद्दीन आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से यहां तनाव का माहौल है। हिंसक प्रदर्शन में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में कश्मीर के हालात पर आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर से उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस हाई लेवर मीटिंग में हिस्सा लेने और कश्मीर के हालात पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल अफ्रीकी दौरा बीच में छोड़कर लौट आएं।

आपको बता दें कि डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अफ्रीका के चार देशों के दौरे पर थे, लेकिन कश्मीर के बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने उन्हें केन्या से वापस देश भेज दिया। वहीं स्वदेश लौटने के बाद डोभाल ने पत्रकारों बात करते हुए कहा कि यदि समस्या है तो समाधान भी है। समाधान ढूंढ़ने का पूरा विश्वास और सक्षम हैं।
वहीं आपको बता दें कि कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बिरहान वानी के मारे जाने के बाद यहां लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मरने वालों की तादात 30 तक पहुंच गई है। कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिए गए हैं। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे।












Click it and Unblock the Notifications