जहर उगलती कश्मीरी नेता आसिया अंदराबी नपेंगी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब कश्मीर की घोर भारत विरोधी दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंदराबी पर तगड़ा एक्शन हो सकता है। उसने विगत 14 अगस्त को श्रीनगर में अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया। उसी दिन उसने मुंबई हमलों के के मुखिया हाफिज सईद की अगुवाई वाले गुट जमात उद दावा द्वारा लाहौर में आयोजित एक रैली को फोन पर संबोधित किया।
सईद बैठा था मंच पर
सईद उस वक्त मंच पर बैठा था जब अंदराबी भाषण दे रही थी। हालांकि इससे पहले उसने पाकिस्तान हाई कमीशन के ईद मिलन समारोह में जाने से मना कर दिया था। तब लग रहा था कि वह पाकिस्तान से दूर हो रही है। उसने और कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने विगत 21 जुलाई को पाकिस्तान हाई कमीशन में होने वाले ईद मिलन के कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
मोदी-शरीफ वार्ता
दरअसल मोदी-शरीफ बातचीत में कश्मीर मसले पर कोई वार्ता ना होने के विरोध में गिलानी ने उक्त फैसला लिया था। उनकी घोषणा के बाद पाकिस्तान के हाथ-पैर फूल गए थे। जानकार कहते हैं कि सरकार का अंदराबी को लेकर रुख बेहद नरम है। उस पर हर हालत में दशद्रोह का केस चलना चाहिए।
होगा एक्शन
सूत्रों ने भी बताया कि अंदराबी को गिरफ्तार किया जा सकता है। उसे नजरबंद भी किया जा सकता है। दरअसल जम्मू-कश्मीर सरकार में भाजपा के नेता उसकी गिरफ्तारी चाहते हैं। अंदराबी का संगठन हुर्रियत से जुड़ा हुआ है। उसका एकसूत्रीय एजेंडा भारत विरोध करना है। वह बुर्के के पीछे से भारत के खिलाफ उगलती है जहर। उन्हें कभी किसी ने बिना बुर्के के नहीं देखा है।













Click it and Unblock the Notifications