कश्मीर का सबसे पुराना कैदी हुसैन, 23 वर्ष से है जेल में
श्रीनगर। हुसैन फक्तू अकेले ऐसे कश्मीरी नागरिक हैं जो सबसे ज्यादा समय जेल में बिता चुके है और उसे अब जेल में ही रहना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने अपनी उम्र कैद की सजा पर फिर से विचार करने को कहा था।

सरकार भी नहीं रिहाई के पक्ष में
हुसैन पिछले 23 वर्षों से उम्रकैद की सजा काट रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उसे सजा दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। 14 वर्ष पूरे होने के बाद उसने जेल से रिहाई का अनुरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट के रिव्यू बोर्ड ने राहत भी दे दी थी। जम्मू कश्मीर के गृह मंत्रालय ने रिव्यू बोर्ड का आदेश पलट दिया।
कौन है हुसैन फक्तू
फक्तू हिजबुल मुजाहिदीन का को-फाउंडर है और अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी का पति है। हिजबुल में वह टॉप रैंक का कमांडर और एक आतंकी था।वह वर्ष 1993 से जेल में है और उसने मानवाधिकार कार्यकर्ता एचएन वांचू की हत्या कर दी थी।
हालांकि फक्तू इन आरोपों से इंकार कर चुका है। उसने कहा था कि उसे सिर्फ उसकी राजनीतिक विचारधारा की वजह से निशाना बनाया गया।
जुलाई 2001 में उसे जम्मू की टाडा कोर्ट ने भी दोषी करार दिया था। लेकिन उस समय उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील की और यहां से उसे उम्र कैद की सजा मिली।












Click it and Unblock the Notifications