कांग्रेस से अलग है कटरपंथियों की विचार धारा: राहुल गांधी
जम्मू/दरहाल। जम्मू कश्मीर में पांचवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार करने जम्मू के दरहाल आए राहुल गांधी ने कहा जो हमारे साथ यहाँ लोगो बैठे है उनकी और आप सब की विचार धारा एक तरफ है और कटरपंथियों की विचार धारा एक तरफ। कांग्रेस की विचारधारा कट्टरपंथियों से एकदम अलग है। काग्रस सब को साथ ले कर चलना चाहती है। कुछ लोग एक दुसरे में दरारें डाल कर अपनी रोटियां सेकना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा भाजपा लोगों को हमेशा तोड़ने की बात करती है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि सरकार भले ही मुख्यमंत्री चलाये, लेकिन जनता का भी हाथ उसमें हो।

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चीन के राष्ट्रपति जब भारत के दौरे पर थे तो उसी समय चीन ने घुसपैठ कर भारतीय इलाकों में अपनी मौजूदगी दिखाई। उस समय केंद्र में भाजपा सरकार ने चीन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि वह अपने कीमती वोट का प्रयोग सोच समझ कर करें। मोदी ने अच्छे दिनों की बात की, नारा दिया कि काला धन वापिस लाऊगा लेकिन वापस एक रुपया भी नहीं आया।
जम्मू कश्मीर की सड़कों के लिए कांग्रेस ने 22 हज़ार कड़ोड़ रुपये दिए। हम नरेगा लाये, जम्मू कश्मीर में सब से लम्बी टंनल बनाई, राजौरी-पूँछ को मुग़ल रोड के रस्ते कश्मीर से जोड़ा, जम्मू कश्मीर रोड को 4 लाइन बनाया और पुंछ से पाकिस्तान जाने के लिए पुंछ में चक्का दा बाग़ का रास्ता खोला। नेता बोलते हैं की कांग्रेस ने 60 सालों में कोई काम नहीं किया। मैं उन्हें बोलता हूं ज़रा नज़र तो दोड़ा कर देखो।












Click it and Unblock the Notifications