जम्मू-कश्मीर के बारामूला से जैश कमांडर अब्दुल रहमान गिरफ्तार
जम्मू। भारत देश के सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से शाबाशी वाला काम किया है, उन्होंने जम्मू-कश्मीर से बारामूला से जैश कमांडर अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। इस कमांडर की मुख्य भूमिका इस साल की शुरूआत में हुए पठानकोट आतंकी हमले में थी, तब से ही सुरक्षाबलों को इसकी तलाश थी।

अब्दुल रहमान के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, पुलिस ने शुक्रवार की रात को रहमान को अरेस्ट किया। कहा जा रहा है कि रहमान पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर वाले हिस्से का बाशिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications