आज से 6 दिन के कश्मीर दौरे पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा, कहा- मेरे पास जादू की छड़ी नहीं

नई दिल्ली। कश्मीर मामले पर बातचीत के लिए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा आज से 6 दिनों के लिए जम्मू और कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों दिनेश्वर शर्मा को हाल में ही भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में बातचीत के लिए नियुक्त किया था।इससे पहले दिनेश्वर ने कहा कि उनके पास जादू की छड़ी नहीं है। गौरतलब है कि मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिनेश्वर शर्मा को पूरा अधिकार होगा कि वो किससे बातचीत करना चाहते हैं और किससे नहीं। उन्हें सरकार की ओर से इसके लिए उन्हें पूरी आजादी होगी। राजनाथ ने हुर्रियत से भी बातचीत करने से भी इंकार नहीं किया। राजनाथ ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने भाषण में ही कह दिया था किकश्मीर मसला न गाली से, न ही गोली से, बल्कि कश्मीरियों को गले लाने से हल होगा।

दिनेश्वर शर्मा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा था कि उनका पूरा जोर इस बात पर होगा कि कश्मीर में अमन कायम हो। शर्मा ने कहा 'मैं उम्मीद करता हूं कि कश्मीर के लोग मेरी नियुक्ति को सकारात्मकता से लेंगे।' दिनेश्वर शर्मा ने कहा कि कश्मीर के लोग हिंसा से उकता गए हैं और वो शान्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो कश्मीर के लोगों के साथ संवाद कायम करेंगे। 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश्वर शर्मा कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए होने वाली शांति वार्ता में सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी दिनेश्वर शर्मा बिहार के गया जिले के पाली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर के 23 साल अलग-अलग एजेंसियों के साथ काम किया है और उन्हें कूटनीतिक मामलों का मंझा हुआ खिलाड़ी माना जाता है। शर्मा ने आईबी प्रमुख के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+