कश्मीर: सेना और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ जार, 2 आतंकियों की मौत

इलाके में गुरिल्ला हमलावरों के होने का समाचार मिलने के बाद इस पुलिसिया कार्रवाई की जरूरत पड़ी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जब घर के चारों तरफ अपना सुरक्षा घेरा कसना शुरू किया, तो घर के अंदर छिपे बैठे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अब तक घर में छिपे दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी अभी जारी है।
गोलीबारी की खबर फैलने के साथ ही सोपोर एवं उत्तरी कश्मीर इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान में सहयोग देने के लिए सेना, पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी गोलीबारी वाली जगह पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications