Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kasganj violence: हालात काबू में करने के लिए वरुण गांधी को कासगंज भेजें योगी: सुब्रमण्यम स्वामी

कासगंज। इस वक्त यूपी का कासगंज नफरत की आग में झुलस रहा है, गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली के दौरान शुरू हुई हिंसा रविवार को भी जारी है, हालांकि प्रशासन की ओर से बार-बार दावा किया जा रहा है कि हालात काबू में है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थिति अभी भी वहां काफी खराब है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्य सभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने एक अहम बयान दिया है उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है कि वो हालात को काबू करने के लिए बीजेपी नेता वरूण गांधी को भेजे।

'हालात काबू में करने के लिए वरुण गांधी को कासगंज भेजें योगी'

आपको बता दें कि इससे पहले भी स्‍वामी ने ट्वीट कर कहा था कि योगी को 2019 के चुनावों में यूपी राज्‍य में स्‍टार प्रचारक के तौर पर वरुण गांधी की मदद लेनी चाहिए, योगी को वरुण को यूपी में प्रचार के लिए भेजकर 2019 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। स्‍वामी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वरुण गांधी की जरूरत है।

इस मामले में अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

मालूम हो कि आज सुबह कुछ लोगों ने कासगंज की एक दुकान में आग लगा दी थी। इस मामले में अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।दूसरी ओर मृतक चंदन का मुख्य आरोपी शकील अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के घर की तलाश कर रही है।इस दौरान शकील के घर से देशी बम और पिस्टल बरामद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+