कासगंज: शहीद का दर्जा दिए जाने को लेकर क्या बोलीं चंदन गुप्ता की बहन?

यूपी के कासंगज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल में मारे गए चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

नई दिल्ली। यूपी के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल में मारे गए चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। पहले चंदन गुप्ता की मां ने जहां अपने बेटे के लिए शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए सरकार की ओर से मिली आर्थिक मदद ठुकरा दी, वहीं अब चंदन गुप्ता की बहन ने भी परिवार की मांग दोहराई। शहीद का दर्जा दिए जाने के पत्रकारों के सवाल पर चंदन की बहन ने मंगलवार को कहा, 'हमने लिखित में मुख्यमंत्री योगी आदित्य को अपनी मांग बताई थी। इसके बाद क्या फैसला हुआ, हमें कोई जानकारी नहीं। सीएम योगी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा। हम चंदन के लिए शहीद का दर्जा चाहते हैं।

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

आपको बता दें कि कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा और उनके परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाने की मांग को हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस मामले में याचिका करने वाले वकील हरिशंकर जैन ने कोर्ट में कहा कि अलग-अलग समुदायों के मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने में भेदभाव किया जा रहा है। हालांकि इस दावे को सरकार के वकील ने सिरे से इनकार करते हुए कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को पहले ही 20 लाख रुपए का मुआवजा दे दिया है।

भाजपा विधायक ने भी लिखी चिट्ठी

भाजपा विधायक ने भी लिखी चिट्ठी

इससे पहले कासगंज के भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। देवेंद्र सिंह ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के लिए 'शहीद का दर्जा' देने की मांग की। इसके अलावा भाजपा विधायक ने मृतक चंदन गुप्ता के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की थी।

क्या हुआ था कासगंज में

क्या हुआ था कासगंज में

गौरतलब है कि यूपी का कासगंज इलाका उस वक्त हिंसा की आग में जल उठा, जब गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता नाम के युवक की हत्या कर दी गई। चंदन की हत्या के 5 दिन दिन बाद मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी सलीम के दोस्तों और रिश्तेदारों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया हुआ था, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सलीम को पुलिस ने कासगंज के बाहरी इलाके से ही गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+