एम करुणानिधि के निधन पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख
Recommended Video

चेन्नई। डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जाहिर किया है। मोदी ने उनके साथ अपनी तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा कि करुणानिधि भारत के वरिष्ठ नेताओं में से थे, उनकी मौत की खबर से दुखी हूं। मोदी ने करुणानिधि को जमीन से जुड़ा नेता बताया, जिन्होंने अपनी तमाम जिंदगी गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। पीएम मोदी ने करुणानिधि को याद करते हुए उनसे मुलाकात के दौरान के अपने कई पुराने फोटो ट्विटर पर शेयर किए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'एम करुणानिधि के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। "कलैनार" के नाम से लोकप्रिय वह एक सुदृढ़ विरासत छोड़ कर जा रहे हैं जिसकी बराबरी सार्वजनिक जीवन में कम मिलती है। उनके परिवार के प्रति और लाखों चाहने वालों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।'
करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार शाम को उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पीएम और राष्ट्रपति के अलाला कई दूसरे नेताओं ने भी उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है। वहीं वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ जैसे खिलाड़यों ने भी उनकी मौत को लेकर दुख जाहिर किया है और उनकी मौत को बड़ा नुकसान बताया है।
करुणानिधि का जन्म मुत्तुवेल और अंजुगम के यहां 3 जून 1924 को तमिलनाडु के नागपट्टिनम के तिरुक्कुभलइ में हुआ था। वे इसाई वेल्लालर समुदाय से संबंध रखते थे। करुणानिधि ने तमिल फिल्म उद्योग में एक पटकथा लेखक के रूप में अपने करियर शुरू किया। 1957 में हुए चुनाव में वो पहली बार विधायक बने। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो पांच बार तमिलनाडु के सीएम रहे।












Click it and Unblock the Notifications