करुणानिधि हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, सांस की समस्या के चलते एक हफ्ते से थे भर्ती

सांस की समस्या के चलते करुणानिधि को पिछले शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब हफ्ते भर तक इलाज चलने के बाद आज यानी शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) चीफ एम करुणानिधि को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद करीब सप्ताह भर तक चेन्नई के अस्पताल में उनका इलाज चला। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि करुणानिथि को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री 92 साल के करुणानिधि को इसस पहले एक दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल से छुट्टी के आठ दिन बाद ही बीते शुक्रवार को फिर से उन्हें अस्पताल लाना पड़ा।

करुणानिधि हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, सांस की समस्या के चलते एक हफ्ते से थे भर्ती

करुणानिधि को गले और फेफड़े में इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था। 92 साल के नेता को यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन भी था और भोजन पचने में भी परेशानी हो रही थी। कुछ दिन पहले ही कावेरी अस्पताल की ओर से एक तस्वीर भी जारी की गई थी। उस तस्वीर में करुणानिधि अपने कमरे में टीवी देखते हुए दिख रहे थे। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि एंटीबोयोटिक कोर्स पूरा होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

करुणानिधि की पिछले कुछ समय से लगातार बिगड़ती तबीयत उनके परिवार और पार्टी के लोगों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। एम करुणानिधि तमिलनाडु की राजनीति का एक बेहद अहम चेहरा हैं। वो पिछले सात दशक से राजनीति में हैं। वो तमिलनाडु में हिन्दी विरोधी आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। तमिलनाडु के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में भी वो अपना दखल रखते रहे हैं करुणानिधि पांच बार (1969-71, 1971-76, 1989-91, 1996-2001 और 2006-2011) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। करुणानिधि के नाम पर एक रिकॉर्ड है वो आज तक जिस भी सीट से, जो भी चुनाव लड़े हैं, हमेशा जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+