पी चिदंबरम के बेटे कार्ती को सीबीआई का समन, गुरुवार को होगी पूछताछ

पी चिदंबरम के बेटे कार्ती को सीबीआई का समन, कल होगी पूछताछ

नई दिल्ली। सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को ये समन कल (गुरुवार ) पूछताछ के लिए दिया गया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कार्ती चिदंबरम के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी है।

Karti Chidambaram summoned by CBI in Aircel Maxis case

कार्ती एयरसेल-मैक्सिस डील के अलावा आईएनएक्स मीडिया मामले में भी जांच का सामना कर रहे हैं। सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके खिलाफ कार्ती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और सीबीआई की इस नोटिस को चुनौती दी थी। सीबीआई ने कार्ती के विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

यूपीए के शासन के दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री रहते हुए फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) ने आईएनएक्स मीडिया के फंड को मंजूरी दी थी। इसमें कार्ती के साथ इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी का नाम भी शामिल था। कार्ती चिदंबरम पर इस मामले में संलिप्त होने का आरोप है। वहीं कार्ती पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में भी ईडी ने नोटिस जारी किया है।

कार्ती पर आरोप है कि वह वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं। इस कंपनी से जुड़े कई विदेशी निवेशकों से करीब 2100 करोड़ रुपये लिए गए। वहीं, 162 करोड़ रुपये अलग से भी लिए गए। आरोप है कि लेन देन में कार्ती चिदंबरम की कंपनी मैसर्स एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सीधे तौर पर शामिल थी। इस कंपनी को इसमें करीब 45 करोड़ रुपए मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+